प्रमोशन के नाम पर रिश्वतखोरी: रुड़की में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की डेस्क। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने एक आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन दिलाने के बदले यह रकम मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से आई सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने बाल विकास अधिकारी कार्यालय, रुड़की में छापेमारी की। इस दौरान ग्रामीण द्वितीय क्षेत्र में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। शिकायत मिलने के बाद पहले ही सतर्कता सेक्टर देहरादून में मामला दर्ज किया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले

बताया गया कि आरोपी सुपरवाइजर ने सहायिका से पदोन्नति कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत बुधवार, 25 मार्च को जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के एक अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, उनकी भूमिका को लेकर अभी जांच जारी है और विजिलेंस टीम पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी भय का माहौल देखा जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440