जलभराव के कारण जानवर आया करंट की चपेट में, क्षेत्रवासियों ने लगाया ठेकेदार पर गलत सड़क बनाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार पर गलत सड़क बनाने का आरोप लगाया जिसके कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति व विद्युत पोल लगे होने करंट की आने का खतरा क्षेत्रवासियों के ऊपर मंडरा रहा है। करंट की चपेट में आकर एक बेजुबान जानवर की भी मौत हो गई। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक एवं सम्बन्धित विभाग को भी सौंप दी है।
मोरारजी नगर स्थित मयूर विहार -2 में टाइल्स सड़क का निर्माण अक्टूबर माह में किया गया था स्थानीय लोगों ने उस समय ही सम्बन्धित ठेकेदार से जलभराव को लेकर शिकायत की थी लेकिन ठेकेदार ने कहा कि पूरा निर्माण होने के बाद किसी भी प्रकार का कोई जलभराव नहीं होगा। विगत दिनों हुई बरसात से यहां पर पानी की निकास न होने के कारण सड़क पर ही पानी भर गया व सड़क पर विद्युत पोल लगे होने के कारण जलभराव में करंट आने के कारण बेजुबान जानवर उसका चपेट में आ गया लोगों का कहना है कि इस बेजुबान जानवर के स्थान पर कोई बच्चा या व्यक्ति होता तो जनहानि की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता था। क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत पार्षद, विधायक व सम्बन्धित विभाग को भी की है अगर शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शिकायत दर्ज करने वालों में कपिल अग्रहरि, जितेन्द्र साहू, रजत वैश्य, निरंजन साहू, दलीप सिंह नेगी, रामस्वरूप गुप्ता, शुभम केसरवानी, रामलखन केसरवानी आदि थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440