चंपावत उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान, इस तारीख को होगा मुख्यमंत्री धामी के भाग्य फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चुनाव आयोग ने सोमवार को चंपावत उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव का नोटिफिकेशन 4 मई को जारी किया जाएगा। नामांकन करने की आखिरी तारीख 11 मई रखी गई है। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 मई को नाम वापसी की आखिरी तारीख रखी गई है। उपचुनाव के लिए मतदान 31 मई मंगलवार को होगा। चंपावत उपचुनाव में किसके हाथ बाजी लगेगी इसका फैसला 03 जून को हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

आपको बता दें कि कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को बाकायदा इस सीट से इस्तीफा भी दे दिया था। भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सीट से कांग्रेस की ओर से कौन टक्कर देगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं चुनाव आयोग की तारीख के ऐलान से पहले ही भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों ने कमर कसी हुई है। वोटरों को लुभाने के लिए कोई कमी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कांग्रेस व अन्य दल अभी प्रत्याशी के चयन में विचार-विर्मश करते नजर आ रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440