समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ अन्य महिलाओं के बीच से उठा ले गया। वन विभाग और कॉर्बेट की टीम महिला के शव की तलाश कर रही हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक महिला का शव बरामद नहीं किया जा सका है। इधर इस हादसे से ग्रामीणों में दहशत के साथ-साथ वन विभाग के प्रति आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीया कलावती उर्फ कला पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना मिलते ही ढेला रेंजर अजय सिंह ध्यानी वन विभाग की टीम लेकर जंगल में महिला को खोजने के लिए निकल गए। महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। जबकि वन विभाग की टीम जंगल में खोजबीन में लगी है।
बता दें कि, लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को बाघ उठाकर ले गया था। उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन अभी तक बाघ के ना पकड़ने के कारण एक और घटना घट गई।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



