पुत्री की बरामदगी की पुलिस से लगाई गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से बगैर बताए गई पुत्री की बरामदगी की एक महिला ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। चांदमारी काठगोदाम निवासी तारी पत्नी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 13 जून को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उसकी काफी खोजबीन के बाद जानकारी न मिलने पर उसकी सहेलियों के अलावा रिश्तेदारी में भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची और पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440