कर्मचारियों की सूझबूझ से जेल से भागने का प्रयास कर रहे तीन कैदियों को धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी सब जेल में बंद तीन कैदियों ने आज प्रातः भागने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारियों की सूझबूझ के चलते तीनों को दबोच लिया गया। इस मामले में जेल अधीक्षक ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार आज प्रातः करीब 5 बजे उपकारागार में बंद तीन कैदियों ने मिलाई कक्ष की दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया। तभी जेल के अन्य बंदी व कर्मचारी की नजर उन पर पड़ी तो हो-हल्ला हो गया। इस पर कैदी जैसे ही भागने का प्रयास करने लगे, तभी ड्यूटी में तैनात संत्री ने उन पर राईफल तान दी। जबकि हवलदार ने सायरन बजा दिया। सुबह-सुबह सायरन की आवाज सुनकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट हो गए और मौके की तरफ दौड़ पड़े। तीनों बंदियों को पकड़ कर पुनः बैरकों में डाला गया। इस मामले में जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा ने आरोपी कैदियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपी कैदी गौरव शर्मा निवासी नानकमत्ता 3 जून, कपिल निवासी नरसिंहपुर मध्यप्रदेश 25 जनवरी व हरिओम यादव निवासी बहेड़ी दरबंगा बिहार 18 जून से जेल में बंद हैं। तीनों की पॉस्को एक्ट में गिरफ्तारी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले हल्द्वानी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440