मेले का शुभारम्भ होते ही हीरानगर पर्वतीय उत्थान मंच में मची उत्तरायणी कौतिक की धूम

खबर शेयर करें

As soon as the fair started, there was a boom of Uttarayani Kautik in the Hiranagar mountain upliftment stage.

समाचार सच, हल्द्वानी। हीरानगर पर्वतीय उत्थान मंच में उत्तरायणी कौतिक की धूम मची है। सोमवार को मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आकर्षण का केंद्र रही दुल्हैणि सजाओ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गीतांजलि ने पहला व जूनियर में बबीता परगाई ने पहला स्थान हासिल किया। दोपहर बाद वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मेला 15 जनवरी तक चलेगा

यह भी पढ़ें -   ब्रेकिंगः हल्द्वानी के रेलवे बाजार में नाली किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गोलज्यू पूजन के साथ शुरू हुए मेले का आज मुख्य अतिथि मेयर जोगेंद्र रौतेला, विशिष्टड्ढ अतिथि अनिल कपूर डब्बू व महेश शर्मा ने फीता काटकर किया। इस क्रम में अतिथियों ने मंच में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर दुल्हैणि सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार परिधान पहने थे। सीनियर वर्ग में गीतांजलि, श्रृद्धा देवल व उन्नति सनवाल तथा जूनियर में बबीता, परिधि जैन व मानवी शर्मा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका मंजू शर्मा व चंपा त्रिपाठी ने निभाई। इस बीच मेला आयोजक मंडल के मुकेश शर्मा ने बताया कि दोपहर बाद वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इधर मेले में खानपान के साथ ही तमाम उत्पादों के स्टॉल लगाये गये हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोगों खूब लुफ्त उठाया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440