अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के प्राण पुरुष थे: हरीश पाण्डे

खबर शेयर करें

जन्म जयंती पर कवि सम्मेलन व गोष्ठी के माध्यम से किया गया स्व0 अटल जी का स्मरण

समाचार सच, देहरादून। अटल आदर्श विकास समिति के द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती पर एक कवि सम्मेलन व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी का स्मरण किया।

यहां मुखानी स्थित शिव पार्वती बैंकट हॉल में समिति द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्यअतिथि समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पाण्डे ने अपने सम्बोंधन में कहा कि आज के दिन का जो महत्व है उसका संपूर्ण विश्व सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। वह सहजता, सरलता और देश के उत्कर्ष के राजनीति के लिए निरंतर चिंतित रहते थे। विश्व मंच पर जिस प्रकार उन्होंने देश का नेतृत्व किया वह आज सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उनका कहना था कि अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के प्राण पुरुष थे। इस मौके पर श्री पाण्डे ने अपनी स्वरचित कविता का बखान कर सभी उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

पार्षद तरूण भट्ट ने मुख्यअतिथि व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी एक राजनेता ही नहीं बल्कि ओजस्वी, तेजस्वी व यशस्वी महापुरुष थे, जो स्वभाव से बहुत विनम्र थे। जिन्होंने समूचे विश्व में शांति, प्रेम व सद्भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीडी बर्षलिया ने कहा कि अटल जी उदारवादी थे और जीवन में उच्च मूल्यों को कभी नहीं छोड़ा। एक सर्वसम्मत नेता के रूप में उन्होंने दुनिया में अपनी विशेष पहचान कायम की।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

इस दौरान कवि विनायक जीवन जोशी, पुष्प लता जोशी, गुंजन जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, आराध्य जोशी, सुभाषित श्रीवास्तव, रोहित केसरवानी, हिमांशु पाठक, विपिन चंद्र पांडे ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष गीता जोशी, महामंत्री आशा शुक्ला, नित्यानंद त्रिपाठी, उमेश सैनी, नीरज पंत सहित भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440