अतुल प्रताप सिंह बने प्रांतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हल्द्वानी के वरिष्ठ व्यापारी एवं पूर्व युवा अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा किया गया।

श्री सिंह के मनोनयन पर व्यापार जगत में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, युवा जिला महामंत्री शिव कपूर, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महिला महामंत्री उर्वशी बोरा सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नवमनोनीत उपाध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने संगठन के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440