AVBP’s Ashish became president in Ramnagar student union elections, defeating NSUI’s Yogesh Singh Rawat by 755 votes
समाचार सच, रामनगर। रामनगर छात्र संघ चुनाव में एवीबीपी का परचम लहराते हुए आशीष मेहरा ने अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के योगेश सिंह रावत को 755 मतों से शिकस्त दी। जबकि आशीष मेहरा को 1610 मत मिले, जबकि योगेश सिंह रावत को महज 855 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
वहीं छात्र उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप चौधरी व छात्रा उपाध्यक्ष पद पर खुशी शर्मा निर्विरोध चुनी गईं। सचिव पद पर धीरज रावत 1245 मत लाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रशांत कुमार को 467 मतों के अंतर से हराया। धीरज रावत को 1245, प्रशांत कुमार को 778 मत मिले, जबकि सुमित को 248 वोट ही पड़े।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



