समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हमारे शरीर के अंदर जमा गंदगी कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए अधिकतर लोग समय-समय पर अपनी बॉडी को डिटॉक्स करते रहते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, हम एकदम स्वस्थ रहते हैं। अगर आप भी अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। ये आयुर्वेदिक उपाय आपके शरीर में जमा गंदगी को आसानी से मल के जरिए बाहर निकालने में मदद करेंगे। साथ ही आपके शरीर के हर अंग की अच्छे से सफाई भी करेंगे। पेट और आंतों में जमा या सड़ा खाना भी बाहर निकल जाएगा। चलिए जानते हैं आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से-
शरीर में जमा गंदगी को निकालने के लिए आयुर्वेदिक उपाय
हम सभी अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों का सहारा लेते हैं। शरीर में जमा गंदगी को निकालने के लिए भी आयुर्वेदिक उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। समय-समय पर बॉडी डिटॉक्स करके आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। इसका असर आपकी त्वचा पर भी देखने को मिलता है।
आंवला
आंवला त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। शरीर में जमा गंदगी को निकालने के लिए भी आंवले का उपयोग किया जा सकता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट टॉक्सिंस को निकालने में सहायक होता है। साथ ही आंवला पेट की गर्मी को भी शांत करता है। आंवला शरीर के सभी अंगों की सफाई करता है। आंवला रक्त के शुद्धिकरण में भी मदद करता है। टॉक्सिंस के कारण होने वाले त्वचा रोगों को आंवले के सेवन से दूर किया जा सकता है। आंवले का सेवन आप जूस, पाउडर के रूप में कर सकते हैं।
नींबू
नींबू को एक बेहतरीन बॉडी डिटॉक्सिफिशेन के रूप में जाना जाता है। यह रक्त को शुद्ध करता है। नींबू पेट और आंतों की अंदरुनी सफाई भी करता है। किडनी और लिवर में जमा गंदगी को निकालने के लिए भी नींबू का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप हल्का गर्म पानी लें, इसमें नींबू का रस डालें। सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से बॉडी में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। बॉडी डिटॉक्स करने के दौरान आप नींबू पानी दिन में 3-4 बार पी सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा और स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा का सेवन करने से पेट में जमा गंदगी आसानी से मल त्याग के दौरान बाहर निकल जाती है। साथ ही यह पेट की गर्मी को भी शांत करता है। रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से त्वचा खूबसूरत बनती है। यह पेट और आंतों की सफाई भी करता है। अपने शरीर के अंगों की सफाई करने के लिए एलोवेरा के जूस का सेवन जरूर करें।
नीम
आयुर्वेद में नीम का उपयोग कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। रक्त की शुद्धि करने के लिए भी नीम का उपयोग किया जाता है। नीम पेट और आंतों की गंदगी को बाहर निकालकर त्वचा को खूबसूरत बनाता है। इसके लिए आप नीम के पत्ते, फूल छाल और जड़ को धूप में सुखा लें। इन सभी का पाउडर बना लें। रोजाना गर्म पानी के साथ लेने से रक्त दोष ठीक होते हैं। शरीर में जमा टॉक्सिंस भी आसानी से निकल जाते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



