बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1060 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की है।

आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को सट्टा व जुआ खेलने और खिलवाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस के हाथ बीती रात सफलता लग गई। गौला पार्किंग के पास पुलिस को एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करता दिखा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1060 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम मोहम्मद कमर उर्फ कमरू पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी वार्ड नंबर 26 वनभूलपुरा बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440