बनभूलपुरा पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियो को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Banbhulpura police arrested two absconding warrants

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशन में गैर जमानतीय वारण्टों की शत-प्रतिशत तामीली/गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर विगत लंबे समय से फरार 2 वारण्टियों आदित्य उर्फ छोटू पुत्र राकेश सोनकर, राज सोनकर पुत्र रजना सोनकर निवासी गाँधीनगर वार्ड नं0-27 जिनके खिलाफ फौजदारी का मामले में वारंट जारी हुए थे। लेकिन पुलिस को इन फरार चल रहे वारंटियो की लम्बे समय से तलाश थी जिन्हें आज शुक्रवार को बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजीत राठौड़, का0 रिजवान अली
दिलशाद अहमद मुख्य थे।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: द्वितीय दिन - माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा से होगी, जानिए पूजन विधि, महत्म और मंत्र

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440