बनभूलपुरा थाना पुलिस ने पकड़ा नगदी व सट्टा पर्ची के साथ सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान स्वामी विहार गौजाजाली में एक सटोरिया लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में पकड़े गये सटोरिये अरुण सागर, पुत्र गंगा वासी सागर निवासी गौजाली उत्तर के पास से सट्टा पर्ची, 3500 रूपये की नगदी व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गये सटोरिये पर पूर्व में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गुंडा एक्ट में निरूद्घ किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में एसआई संजीत राठौड़, कांस्टेबल रिजवान अली, अमनदीप सिंह, लक्ष्मण राम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   शोध में नवाचार को नई रफ्तार: तीन दिवसीय कार्यशाला में एआई और वैज्ञानिक दृष्टि पर मंथन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440