सेहत और ब्यूटी के लिए फायदेमंद है खसखस

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। किचन के अन्य मसालों की तरह खसखस भी भारतीय रसोई में खासतौर पर यूज होता है। अंग्रेजी में पप्पी सी के नाम से मशहूर विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल्स, प्रोटीन, मैंगनीज, कॉपर, फास्फोरस, जिंक, आयरन, ओमेगा6, 9 आदि गुणों से भरपूर है। यह चीजों का स्वाद बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
ऐेसे करें इस्तेमाल
कई लोग इसे भोजन में मिलाकर खाते हैं। इसका सेवन करने से पहले इसे साफ करके बीजों को कीब 2 घंटे पानी या दूध में भिगोएं। ताकि इसमें दूध या पानी सूख जाएं।
इन तरीकों से करें खाने में इस्तेमाल

  • खसखस को भून कर ब्रेड, सब्जियों व सलाद में गार्निश करके खाएं।
  • सब्जी की ग्रेवी गाढ़ा करने के लिए भीगे खसखस का इस्तेमाल करें।
  • महाराष्ट्र के लोग इससे अनारकला मिठाई बनाते हैं।
  • पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश में सफेद खसखस (पोस्तो) से आलू पोस्तो बनाकर खाते हैं। इसके लिए वे खसखस को पीस कर इसमें डालते हैं।
  • गर्म दूध में 1 चम्मच खसखस मिलाकर पीएं।
  • इसके अलावा खसखस से चाय व अलग-अलग मिठाइयां भी बनाई जा सकती है।
    तो आइए जानते हैं खसखस के अनगिनत फायदों के बारे में…
    दिल के लिए फायदेमंद

    खसखस के तेल में मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से हार्ट अटैक आने व दिल संबंधी बीमारियों से बचाव रहता है।
    डायबिटीज में फायदेमंद
    इसमें फाइबर होने से टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
    दर्द की करे छुट्टी
    खसखस मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 2-4 ग्राम खसखस में 1 ग्राम सोंठ का पाउडर मिलाएं। तैयार मिश्रण को शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे हाथों, पैरों व शरीर के किसी भी हिस्से में ऐंठन की परेशानी से निजात मिलेगा।
    पाचन करे दुरुस्त
    गलत खानपान व लाइफस्टाइल के कारण हर दूसरे व्यक्ति को पाचन संबंधी परेशानी है। ऐसे में फाइबर से भरपूर खसखस का सेवन करने से कब्ज से निजात मिलता है। पाचन तंत्र दुरुस्त होकर पेट को ठंडक मिलती है।
    मुंह के छाले होंगे दूर
    गर्मी के कारण मुंह में छाले होना आम बात है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट की गर्मी शांत होकर छालों से छुटकारा मिलता है।
    बेहतर नींद दिलाए
    एक रिसर्च के अनुसार, इसका सेवन करने से अनिद्रा की परेशानी से आराम मिलता है। इसके लिए खसखस के पेस्ट को गर्म दूध में मिलाकर सेवन करें। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
    मजबूत हड्डियां
    कैल्शियम, जिंक आदि पोषक तत्वों से भरपूर खसखस हड्डियों में मजबूती दिलाता है। जोडो़ं व हड्डियों के दर्द से आराम मिलने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलती है।
    स्किन करे रिपेयर
    इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। ऐसे में घावों को तेजी से भरने में मदद मिलती है। साथ ही खराब स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं।
    ऐसे करें फेसपैक तैयार
    सेहत के साथ स्किन के लिए भी खसखस फायदेमंद मानी जाती है। इससे स्किन को गहराई से पोषण व नमी मिलती है। स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरा बेदाग, ग्लोइंग, जवां व खिला-खिला नजर आता है। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच खसखस का पाउडर और जरूरत अनुसार कच्चा दूध मिलाएं। फिर इसे चेहरे व गर्दन की मसाज करते हुए लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें।
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440