भारत रत्न लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुम्बई/नई दिल्ली (एजेंजी)। स्वर कोकिला लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन हो गईं है। मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें आज अंतिम विदाई दी गई। उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Ad Ad

लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक की भारी भीड़ शिवाजी पार्क में उमड़ पड़ी थी। खुद पीएम मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क पहुंची।

बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलात में भर्ती थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने इस खबर की जानकारी दी है। इससे पहले उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के कारण वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को बीती 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। सभी डॉक्टर्स 24 घंटे उनकी देखरेख कर रहे थे। इसके साथ ही दुआओं का सिलसिला भी जारी रहा था। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड के इस शहर में स्पा की आड़ में चला रहा था जिस्मफरोशी धंधा, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 8 युवतियां रेस्क्यू

लता मंगेशकर के निधन की खबर के बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। भारत की स्वर कोकिला के रूप में जानी जाने वालीं लता मंगेशकर को भारत का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिल चुका है। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। 1942 में 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें -   सेवा, समर्पण और संस्कार की मिसाल बने हरीश चंद्र आर्या, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में 30 वर्षों की प्रेरक यात्रा के बाद हुए सेवानिवृत्त

लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने दुख को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। बेहद दयालु और केयरिंग लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।’

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज यानि रविवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनके निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी किया गया है। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही पूरे बॉलीवुड में भी शोक पसर गया है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440