भारत विकास परिषद हल्द्वानी शाखा के भवानी अध्यक्ष तथा अभिषेक बने सचिव

खबर शेयर करें

Bhawani became president and Abhishek became secretary of Bharat Vikas Parishad Haldwani branch

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत विकास परिषद की हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष पद पर भवानी शंकर नीरज, सचिव अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला संयोजिका डॉ0 निधि गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। काशीपुर से आए अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रांशु अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमें शाखा के अन्य सदस्यों को कार्यभार सौंपे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय पदाधिकारी भगवान सहाय अग्रवाल ,प्रांतीय अध्यक्ष आरके गुप्ता क्षेत्रीय संयोजिका बाल विकास डॉ पाला मेहता तथा शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज ने दीप प्रज्ज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज ने कहा की शाखा हल्द्वानी ने पिछले वर्ष पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य करके प्रथम स्थान प्राप्त किया था, इस वर्ष भी परिषद के ध्येय वाक्यों संपर्क सेवा सहयोग समर्पण को आगे बढ़ाते हुए फिर से शाखा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को क्षेत्रीय पदाधिकारी भगवान सहाय अग्रवाल पाला मेहता एवं प्रांतीय अध्यक्ष आरके गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ अभिषेक मित्तल ने किया। अधिष्ठापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय संयोजिका महिला गीतू केसरवानी, डॉक्टर अतुल राजपाल, मीनू गुप्ता, रूपम, डॉक्टर एनके मेहता, साकेत अग्रवाल, हरी मोहन अग्रवाल, विवेक कश्यप, पंकज अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, दीपक बक्शी, सौम्या अग्रवाल, शिखा, एकता, अतुल अग्रवाल, अशोक जैन आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440