भीम आर्मी ने सौंपा नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीम आर्मी के कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग की गई कि नगर निगम पूर्व नगर पालिका परिषद ने 21 साल पहले वार्ड 32 पूर्व वार्ड संख्या 21 में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया था, जिसके निर्माण में 21 वर्ष पूर्व नगर पालिका का 1,35,500/- (एक लाख पैतीस हज़ार पांच सौ) रुपया खर्च आया था, निर्माण के बाद से अब तक उक्त भवन आम जनता के लिए नही खोला गया न ही उक्त भवन को पालिका / निगम द्वारा अपने कब्जे में लिया गया और न ही उक्त भवन का लोकार्पण ही किया गया। कुछ पालिका/निगम कर्मचारियों/अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ राजनीतिक रसूखदारों द्वारा उक्त भवन पर कब्ज़ा कर लिया गया। उक्त भवन के बारे में नगर निगम के कर्मचारियों से आर टी आई लगा कर पूछने पर नगर निगम द्वारा ऐसा कोई सामुदायिक भवन होने से अनभिज्ञता जताई गई। उक्त प्रकरण में स्थानीय पार्षद की भूमिका भी संदिग्ध है।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महोदय से मांग की गई कि उक्त मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी तो खुलासा होगा कि निगम की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द करने में निगम के किन कर्मचारियों/अधिकारियों, राजनेताओं व अन्य व्यक्तियों की सांठगांठ है। अगर नगर निगम की संपत्तियों की गहनता से जांच की गई तो भीम आर्मी को उम्मीद है कि इसके अतिरिक्त नगर निगम की और भी बहुत सी सम्पत्तियां खुर्द बुर्द की गई हैं।
महोदय से पुनः निवेदन है कि उक्त नगर निगम सम्पत्ति प्रकरण में गंभीरता पूर्वक जांच कर सामुदायिक भवन पर कब्ज़ा किये हुए व्यक्ति एवं नगर निगम के ज़िम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यकलापों की जांच की जाय तथा पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की कृपा करें। उचित कार्रवाई न होने पर भीम आर्मी नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन तथा अन्य आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में गूंजा ‘जंगली जानवरों का आतंक’! 26 साल में 1296 मौतें, किसानों की फसल बर्बाद—सरकार से जवाब तलब

ज्ञापन देने वालों में कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, कुमाऊँ मंडल संरक्षक जी आर टम्टा, जिलाध्यक्ष नफ़ीस अहमद खान, ज़िला कोषाध्यक्ष सुंदर लाल बौद्ध, मोहन लाल आर्या, हरीश लोधी, इरशाद अहमद, सुलेमान मलिक कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440