बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बैटरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 ट्रक बैटरियां और घटना में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है।

12 फरवरी को वादी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन, निवासी लाइन नंबर 13, आजाद नगर ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी कि 7 फरवरी 2026 को उनका डंपर (संख्या यूके04 सीबी 5376) इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की जानकारी सामने आई।

तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

डॉ. मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे चोरी रोकथाम अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम ने सुरागरसी-पतारसी और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह, रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम, रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे
(तीनों निवासी ग्राम पिंडारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश) जलील अहमद (कबाड़ी) पुत्र अली शेर, निवासी मोहल्ला अब्बास नगर, थाना बहेड़ी, बरेली

यह भी पढ़ें -   22 अप्रैल की सुबह बजेगा ‘हर हर महादेव’ - केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित

बरामद सामान में विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां, वाहन संख्या यूपी15 एएन 2345 (स्विफ्ट डिजायर कार)

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरियां चोरी कर चुके हैं। चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच दी जाती थीं। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं और मौका देखकर उठा ली जाती थीं। पूर्व में चोरी की गई बैटरियों को कबाड़ी द्वारा तोड़कर आगे बेच दिया गया।

मुख्य आरोपियों रंजीत पुत्र ख्यालीराम, विनोद पुत्र अमर सिंह और रंजीत पुत्र राम भरोसे का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440