भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। नैनीताल जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम ने दिनांक 03 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने अभियुक्त हर्षित कुमार उर्फ हेमु आर्या पुत्र स्व. खीम राम, निवासी बिठोरिया नंबर-1, राजकीय इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा के निकट, थाना मुखानी, जिला नैनीताल को 96 पाउच टेट्रा पैक देशी शराब (संतरा मार्का) के साथ पकड़ा। अभियुक्त शराब की अवैध बिक्री के उद्देश्य से इसे ले जा रहा था। इस संबंध में थाना भीमताल पर अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे राजेश कुमार यादव (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली भीमताल), उपनिरीक्षक महेंद्र राज सिंह (प्रभारी चौकी सलड़ी), कांस्टेबल नरेश परिहार, नरेंद्र सिंह राणा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440