उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दवा कारोबारी के घर पर मारा छापा, जानिए क्या है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी महानगर में ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है। देहरादून से पहुंची ईडी की टीम ने यहां तिकोनिया स्थित दवा कारोबारी बनमीत नरूला के आवास पर छापा मारा है। इससे हड़कंप मचा हुुआ है। ED’s big action in Haldwani

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनमीत नरूला को कुछ दिन पहले वॉशिंगटन डीसी डार्क वेब के माध्यम से दवाओं की कालाबाजारी करने के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई गई थी। बनमीत ने अपने गुनाह को भी कबूला था। वहीं इसी मामले में शुक्रवार को देहरादून ईडी की टीम ने बनमीत के घर में छापा मारा है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बता दे की बनमीत का घर हल्द्वानी स्थित तिकोनिया में है जहां ईडी ने छापा मारा। बनमीत 15 करोड डॉलर का मालिक है। वह अमेरिका में नशे का धंधा करता है। बनमीत ने इंग्लैंड में रहते हुए विश्व की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका के 50 राज्यों में डार्क वेब के माध्यम से अपना जाल फैलाया और प्रतिबंधित दावाओं और ड्रग्स का भी जाल फैला दिया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उत्तराखंड पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। वहीं आज हल्द्वानी शहर में बनमित के घर में ईडी का छापा पड़ा है। इस मामले में अभी जानकारी आनी बाकी है। आज सुबह 6 बजे अचानक जब आठ गाड़ियां गली में रुकी तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बता दे कि जिस घर में ईडी ने छापेमारी की है वह पूर्व मिस इंडिया डॉक्टर अमित प्रीत का भी घर है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440