हल्द्वानी नगर निगम की बड़ी कार्रवाईः लालडांठ में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को लालडांठ क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे हटाकर जमीन को नगर निगम के अधिकार में ले लिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और तहसीलदार सचिन कुमार ने किया।

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि यह अभियान सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के प्रयासों का हिस्सा है। लालडांठ में चौथे स्थान पर अतिक्रमण हटाया गया है, और यह जमीन अब नगर निगम के नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इस भूमि का उपयोग जनहित में किया जाएगा। इसमें सरकारी उपक्रम स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है ताकि नगर निगम की आय बढ़ सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान शहर के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगा। अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि सरकारी जमीन का सही और लाभकारी उपयोग हो सके।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान जलकर राख

यह कार्रवाई उन लोगों के लिए सख्त संदेश है जो सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करते हैं। प्रशासन और नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण से बचें और सरकारी नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440