दुग्ध संघ की बैठक में बड़ा फैसलाः कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, ऋण सीमा ₹5 लाख तक

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की प्रबंध कमेटी बैठक अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संस्था हित के कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया गया। अब अति कुशल श्रेणी का मानदेय ₹15,500 से बढ़ाकर ₹25,000, कुशल श्रेणी का ₹14,000 से ₹23,000, अर्ध कुशल श्रेणी का ₹13,000 से ₹22,000 और अकुशल श्रेणी का मानदेय ₹12,000 से बढ़ाकर ₹21,500 कर दिया गया। इसके अलावा दीपावली से पहले सभी कामगारों को दो जोड़ी वर्दी और जूते दिए जाएंगे तथा स्कूटी व बाइक के लिए ₹1,00,000 तक का फंड उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

भवन ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने को मंजूरी दी गई, जो इसी सत्र से लागू होगी। नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति, डीए और सातवें वेतन आयोग का एरियर जारी करने का भी निर्णय लिया गया। वार्षिक अधिवेशन के लिए 1000 क्षमता वाले हॉल का निर्माण करने की योजना भी बनी।

दुग्ध उत्पादन को 1.10 लाख लीटर से बढ़ाकर 1.50 लाख लीटर करने और विपणन को अधिक प्रभावी बनाने की कार्य योजना तैयार होगी। साथ ही 10 करोड़ की साइलेज परियोजना और 11 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जून तक प्राप्त होने पर मंत्री सौरभबहुगुणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया गया।

बैठक में कर्मचारियों के ₹35 लाख EPF गबन पर सिद्धि इंटरप्राइजेज के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई और ₹1.02 करोड़ GST बकाया पर वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

बिंदुखत्ता के हरीश पवार स्कूल की फुटबॉल टीम को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹35,000 का चेक दिया गया। वार्षिक अधिवेशन की तिथि 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच तय की गई।

इस अवसर पर प्रबंध कमेटी सदस्य किशन सिंह बिष्ट, श्रीमती हेमा देवी, श्रीमती दीपा रैकवाल कृष्ण कुमार शर्मा, श्रीमती दीपा बिष्ट गोविन्द मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनन्द नेगी साथ ही सामान्य प्रबंधक डॉ. पी.एस. नागपाल, प्रभारी वित्त उमेश पठालनी, प्रभारी प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी एएच डॉ रमेश मेहता, सुरेश चंद्र, प्रभारी स्टोर परचेज खलील अहमद उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440