बड़ी खबरः भारी बारिश के अलर्ट के बीच 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट का असर दिखना शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 3 सितंबर को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कल यानी 3 सितंबर (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आदेश में साफ किया गया है कि केवल उन्हीं आवासीय शिक्षण संस्थानों पर यह लागू नहीं होगा जहां छात्र-छात्राएं पहले से रह रहे हैं और सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

डीएम वंदना ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधनों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और मौसम की अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440