बाईक सवार को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बाजार से घर लौट रहे बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय शेर सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी हरिपुर नायक जो बाइक से घर की और जा रहा था इसी दौरान उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440