युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं दे पाई भाजपा सरकार : मोहन प्रकाश

खबर शेयर करें

भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे हैं लाखों-करोड़ों लोग
BJP government could not provide enough employment opportunities to the youth: Mohan Prakash

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा कल से देशभर में चलाये जाने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य मोहन प्रकाश (Former National General Secretary of Congress and member of Congress Steering Committee Mohan Prakash) ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विश्व के सबसे युवा देश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं दे पाई। देश के प्रत्येक परिवार को महंगाई की आग में झोंक दिया। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का कोरा झांसा दिया गया। समाज के पिछड़े, दलित, आदिवासी वर्गों को तरक्की का पर्याप्त अवसर नहीं दिया। अवसर बस अपने धन्ना सेठ दोस्तों के लिए सृजित किये गये और इन सब नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए भारत को नफरत, निराशा और नकारात्मकता के दलदल में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मोहन प्रकाश ने कहा कि आज भारत को हर स्तर पर तोड़ा जा रहा है और देश के संसाधनों का रूख मुट्ठीभर लोगों की ओर मोड़ा जा रहा है। इसलिए राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भाजपाई सत्ता की नफरत, पिराशा और नकारात्मकता की जड़ता को तोड़ रहे हैं और भारत को जोड़ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में लाखों-करोड़ों लोग पैदल चल रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पद यात्रा अब जम्मू पहुंच गई है और 3900 किलोमीटर लम्बी यात्रा का आज 131वां दिन है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

मोहन प्रकाश ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी इस भारत जोड़ो अभियान को और अधिक व्यापकता प्रदान करने के लिए समूचे देश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक एक जन संवाद कार्यक्रम ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ चलाएगी जिसका नेतृत्व ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियां करेंगी। इस अभियान के तहत भारत के 6 लाख गांवों, 2.50 लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुंचकर राहुल गांधी जी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440