भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देखी हल्द्वानी के लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में द कश्मीर फाइल फिल्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री संगठन अजेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, हल्द्वानी नगर के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल एवं देवीदयाल उपाध्याय व जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी के साथ बुधवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में द कश्मीर फाइल फिल्म देखी। भाजपाईयों का कहना था कि कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी यह फिल्म बहुत ही भावुक थी। इस दौरान पिक्चर हॉल मे भाजपा कार्यकताओं द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस छापे में दो युवक व एक महिला गिरफ्तार, युवती मुक्त

महामंत्री संगठन अजेय जी ने कहा 1990 के आसपास कश्मीर में जो हुआ पिछले कई सालों से जनता के सामने नहीं आ पाया था, फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों व अन्य लोगों पर हुए अत्याचार जनता के सामने आ गए उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को बधाई दी और सभी भाजपा कार्यकताओं व आम जनता से फिल्म देखने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

फिल्म देखने वालों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी भुवन जोशी, संजय दुम्का विजय मनराल, प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, मनीष पाल, विनोद जायसवाल, विक्रम आधिकारी कपिल अग्रहरि, अलका जीना रंजन बर्गली, नीरज बिष्ट, कनिष्क ढिंगरा, गोविंद सिंह टाकुली, नन्हे कश्यप, योगेश राजौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440