भाजपा युवा मोर्चा ने वैक्सीनेशन सेंटर में बांटा पानी, जूस व बिस्कुट

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा यहां वैक्सीनेशन सेंटर में सेवा ही संगठन के कार्यक्रम के तहत पानी, जूस व बिस्कुट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सेंटर में लगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा की।

श्री बिष्ट ने कहा कि पीएम मोदी के घोषणा के अनुसार पूरे भारत में वैक्सीनेशन निःशुल्क लगाने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। इस कार्य में भाजपा के कार्यकर्ता भी सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे जोर-शोर सेवा देने में लगी हुई है। भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश रजवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि युवा मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता भगीरथ लाल चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेहरा, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर सैनी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, गणेश बुधौड़ी, प्रेम मेहरा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440