भाजपा की रूपा ने ब्लॉक प्रमुख की सीट पर किया कब्जा, सुमित्रा को मिले 7 मत

खबर शेयर करें

-अमित नेगी ज्येष्ठ उप प्रमुख और श्रीकांत कनिष्ठ उपप्रमुख बने

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की रूपा देवी ने 32 मत प्राप्त कर हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कब्जा कर लिया है। जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद को 7 मत पर ही संतोष करना पड़ा। वही अमित नेगी ज्येष्ठ उप प्रमुख और श्रीकांत कनिष्ठ उपप्रमुख बने।

गौरतलब कि पूर्व में नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी न बनाये जाने पर भाजपा की प्रत्याशी बेला तोलिया इस सीट पर निर्विरोध कब्जा कर लिया था। जबकि हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख की सीट पर भाजपा ने रूपा देवी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था और दूसरी ओर कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी की घोषणा ना होने कांग्रेस की सुमित्रा प्रसाद ने उक्त पद पर निर्दलीय के रूप पर पर्चा भर दिया था। पूर्व माना जा रहा था कि दोनों में कड़ी टक्कर होगी। लेकिन बुद्धवार को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने पर 39 बीडीसी सदस्यों में से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी रूपा देवी को 32 मत मिले। जबकि सुमित्रा प्रसाद को 7 मत पड़े। रूपा देवी ने प्रमुख की सीट 25 मतों से जीती।
उक्त सीट की चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के तौर हरवीर सिंह को हरिद्वार से यह नियुक्त किया गया था वहीं दूसरी ओर सुरक्षा का दायित्व दिनेश सिंह डौडियाल ने संभाल रखा था।

यह भी पढ़ें -   १६ सितम्बर २०२४ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इधर रूपा देवी प्रमुख सीट जीत के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण कर एक दूसरो को बधाई दी। इस मौके पर विधायक नवीन दुम्का, बंशीधर भगत, मेयर डॉ0 जोगेन्द्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मीडिया प्रभारी तरूण बंसल, प्रकाश रावत, तरूण बंसल, भुवन भट्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख लाखन निगलटिया, ममता पलड़िया, दिनेश खुल्वै, प्रताप रैक्वाल, संदीप कुकसाल सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   १६ सितम्बर २०२४ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

हार के बाद सुमित्रा प्रसाद का भाजपा पर आरोप:
सुमित्र प्रसाद ने अपनी हार पर बोलते हुए कहा कि इस चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया गया है, यह चुनाव पैसे के बल पर जीता गया है। सत्ता और पैसे का उपयोग कर भाजपा ने जनतंत्र का मजाक बनाया है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440