उत्तराखण्ड में खूनी संघर्ष, मां और दो युवकों पर हमला, आरोपी की हल्द्वानी अस्पताल में मौत, ये है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के रमक गांव में अपनी मां और गांव के दो युवकों पर चाकू से हमला बोलने वाले युवक की हल्द्वानी में मौत हो गई है। उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा था। जबकि इस घटना में अभी तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। तीनों का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   राह भटके 8 वर्षीय मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

बता दें कि 15 जून की रात करीब 10 बजे रमक निवासी दयानंद जोशी (37) अपने घर से चाकू लेकर गांव के दो युवकों जीवन (24) और खिलानंद (34) को मारने के लिए निकला था। दयानंद की मां ने उसके हाथ से चाकू छिनने की कोशिश की। इसी दौरान मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लग गया और वह बुरी तरह से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -   26 जून 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दयानंद ने आवेश में आकर दोनों युवकों को जख्मी किया और अंत में खुद को भी बुरी तरह घायल कर लिया था। हादसे की भनक लगने पर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने चारों घायलों को पाटी अस्पताल पहुंचाया। चारों घायलों को पाटी से चंपावत जिला अस्पताल और फिर यहां से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। 16 जून की शाम को दयानंद जोशी की हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440