समाचार सच, हल्द्वानी/भीमताल। बीते 17 अप्रैल से लापता चल रहे बेरीनाग के शिक्षक का शव मंगलवार को भीमताल झील में तैरते हुए मिला। जिससे आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाद में सूचना के बाद यहां पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राईआगर निवासी 53 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र स्व0 नारायण सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को भीमताल थाने से एक किमी आगे झील में कुछ लोगों ने जब शव को तैरते हुए देखा। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश सिंह बोरा ने लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घटना से कुछ दूरी पर पेड़ में लटका हुआ थैला दिखा। थैले में मोबाइल और कुछ दवाई के पर्च मिले। जिसके सहारे से शव की शिनाख्त बेरीनाग निवासी शिक्षक कुंदन से हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी तुरंत कुंदन सिंह के परिजनों को दी गई।
घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि 17 अप्रैल को कुंदन सिंह ने नैनीताल में डिग्री कालेज में पढ़ने वाले अपने पुत्र को फोन कर छुट्टी होने पर बेरीनाग जाने को कहा था। जब पुत्र ने उनके साथ हल्द्वानी जाने की बात कही तो मना कर दिया था। उसी दिन से उनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवायी। बेरीनाग की पुलिस को शिक्षक कुंदन की मोबाइल लोकेशन भीमताल में मिल रहीं थी। जिस पर पुलिस कुछ दिन पूर्व भीमताल थाने भी आयी थी। और उसकी तलाश भी की थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। इधर परिवारजनों ने बताया कि उनका किसी भी प्रकार के डिप्रेशन नहीं था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440














