शीतलाहाट मंदिर के समीप जंगल में मिला छात्र का शव, बीते 17 फरवरी से था लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम शीतलाहाट मंदिर के समीप जंगल में बीते 17 फरवरी से लापता चल रहे छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि छात्र घर से स्कूल जाने की बात कह गया था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा था। बाद में परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारी भीमताल निवासी भास्कर दुम्का पुत्र सुभाष चंद्र दुम्का दमुवाढूंगा में रहने वाले अपने फूफा मोहन चंद्र सनवाल के यहां रहकर पढ़ाई करता था और वह कक्षा नवीं का छात्र था। बताया जाता है कि 17 फरवरी को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें -   654.10 ग्राम चरस व पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज भी लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा जिसके बाद हारकर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पता चला कि भास्कर कुछ दिन पूर्व शीतलदेवी मंदिर में आया था। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह मंदिर से ऊपर जंगल की ओर चला गया। पुलिस ने जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी व्रत कब है और चातुर्मास में किन नियमों का पालन किया जाता है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इधर भास्कर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440