सट्टा पर्ची व नगदी के साथ सटोरिये को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Bookie arrested with betting slip and cash

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर कब्रिस्तान गेट के पास छापा मारा गया। जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 6310 रूपये की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम इरशाद अंसारी पुत्र मौ. हारून निवासी पप्पू का बगीचा, बनभूलपुरा बताया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440