समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को नकदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लाइन नंबर 18 मदरसा के पास एक सटोरिया सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मार दिया जहां से पुलिस ने संदिग्धावस्था में खड़े युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 4420 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम अखलाख हुसैन पुत्र अल्ताब हुसैन निवासी लाईन न. 18 निकट तालिग उग इस्लाम मदरसा बनभूलपुरा बताया है। पुलिस ने आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










