समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नगदी व सट्टा पर्ची के साथ सटोरियो को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा इसके खिलाफ कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गफूरबस्ती में एक व्यक्ति द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने बिना समय गवायें छापा मारा तो वहां संदिग्धावस्था में खड़े कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची व 1280 रूपये की नगदी बरामद हुई। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम सलीम अंसारी पुत्र रफीक अहमद अंसारी निवासी गफूर बस्ती बताया है। पुलिस ने सटोरिए को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










