सट्टा पर्ची व 2370 रुपये की नगदी के साथ पकड़ा गया सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा पर्ची व 2370 रुपये की नगदी के साथ एक सटोरिये को पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात को राजपुरा चौकी क्षेत्र श्मशान घाट के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया। जहां संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची व 2370 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम कृष्णा गुप्ता पुत्र पूरन लाल गुप्ता निवासी वार्ड नं 14ए शमशान घाट के पासए राजपुरा बताया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया सटोरिया लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है।

यह भी पढ़ें -   ८ मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440