भाजपा, कांग्रेस दोनों ने इस क्षेत्र की जनता को छला: समित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स लगाये जाने के विरोध एवं सरकार द्वारा दमुवाढूंगा क्षेत्रवासियों को मालिकाना हक दिलाये जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ’’आप के जन जागरण अभियान’’ के तहत सोमवार को आप नेता समित टिक्कू एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेड़ीखता दमुवाढूंगा क्षेत्र में रह रहे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याऐं सुनी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने दमुवाढूंगा के लोगों की सबसे बडी समस्या मालिकाना हक को बताते हुए कहा कि दमूवाढुंगा को राजस्व ग्राम बनाने के वादे भाजपा कांग्रेस की सरकारें करती रही हैं जो केवल चुनावी जुमले ही साबित हुए हैं, इसी तरह भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें यहां के लोगों को छलते आई है। उनका कहना था कि यहां के लोगों को मालिकाना हक दिए जाने के लिए पार्टी जो आन्दोलन कर रही है इसमें और तेजी लाई जाएगी। उन्होने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के वादों से त्रस्त है और अब जनता बदलाव चाहती है।
इस अभियान में पुष्कर सिंह बिष्ट, शिवम ठाकुर, प्रकाश, मोहन चंद्र कांडपाल, सुरजीत कुमार, हरीश, आनंद राम, दिनेश, अनिल, राम शखी, अमृता, हेमा बिष्ट, गीता बिष्ट, दीपा बिष्ट, बबीता बिष्ट, तुलसी देवी, हेमा देवी, पार्वती देवी, रेखा, लक्ष्मी देवी, उमा देवी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440