हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को यूएसडीडीए के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ आवास पर बैठक कर हल्द्वानी में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में नव-संलग्न वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जल निकासी व्यवस्था की दिक्कतें, स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। स्थानीय नागरिकों ने दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को विस्तारपूर्वक विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

विधायक सुमित हृदयेश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यूएसडीडीए के निदेशक कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

इस दौरान मौजूद महेशानन्द, शंकर लाल कमाण्डो, ऋशु, जगदीश भारती, खीमानन्द पांडे, लक्ष्मीकान्त, संजू उप्रेती, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह, जीवन गिरी गोस्वामी, एन.बी. गुणवन्त, नवीन पांडेय, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, राजू पाण्डे, बसन्त बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, एल.एस. अधिकारी, नरेन्द्र मठपाल, मोहन पाण्डे, दीप चन्द्र जोशी, विनोद दानी, हेम पाण्डे, मोहित सुयाल, लाल सिंह पवार, संजय जोशी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440