शादी समारोह के बीच दुल्हन की नाबालिग बहन लापता, नकदी और जेवरात भी गायब

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन की छोटी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नाबालिग किशोरी के साथ घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना दो दिन पहले की है, जब पथरी थाना क्षेत्र में एक बारात आई हुई थी। शादी की व्यस्तता के बीच शाम को दुल्हन की विदाई के बाद परिजनों को पता चला कि उनकी छोटी बेटी कहीं दिखाई नहीं दे रही। परिजनों ने उसे आसपास काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा इसके साथ एल नीनो का डबल असर, पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी लू

किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने घर की तलाशी ली, तो पता चला कि घर में रखे नकदी और जेवरात भी गायब हैं। इससे परिजन सकते में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस का मानना है कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ गई हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   गंगा स्नान में दान का जितना महत्व है, उससे कहीं अधिक महत्व गंगाजल के विशेष उपाय

पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। साथ ही किशोरी के फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

इधर घटना के बाद से परिजन बेहद चिंतित हैं और पुलिस से जल्द से जल्द उनकी बेटी को खोजने की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440