Budget 2023 : सिगरेट पीने वालों को सरकार ने लगाई चपट, सोना महंगा तो साइकिल सस्ती, जानें- क्या हुआ मंहगा और सस्ता

खबर शेयर करें

Budget 2023: Government slaps cigarette smokers, gold is expensive and bicycle is cheap

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। बजट 2023ः 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के आखिरी बजट में कई चीजों के दाम घटे तो कई चीजों की कीमत बढ़ने से लोगों को मायूसी होगी। सरकार ने एलईडी टीवी से लेकर साइकिल तक के दाम घटाकर मध्य व निम्न वर्ग को राहत दी है तो दूसरी तरफ सोना खरीदना महंगा हो गया है। सिगरेट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यानि धूम्रपान करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा दाम चुकाने होंगे।
इन चीजों के दाम घटने से राहत

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

सरकार ने एलईडी टीवी के साथ मोबाइल फोन, खिलौने, मोबाइल कैमरा लैंस, खिलौना, इलेक्ट्रिकल गाड़ियां, हीरे के आभूषण, बायोगैस से जुड़ी चीजें, लिथियम सेल्स और साइकिल के दाम घटा दिए हैं। एलईडी टीवी और इलेक्ट्रिकल व्हीकल के दाम घटने से मध्य वर्ग को खासी राहत मिलेगी। जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी-पीएनजी के दाम आसमान पर पहुंचे हैं, उसमें इलेक्ट्रिकल व्हीकल मध्य वर्ग का संबल बन सकता है। साइकिल सस्ती होने से निम्न वर्ग को खासी राहत मिलेगी। ईधन के दाम बढ़ने से लोकल दौड़ने वाले वाहनों का किराया भी बढ़ा है। उसमें इससे राहत मिलेगी। सरकार का ये कदम बेहतरीन है, क्योंकि साइकिल सस्ती होने से आम लोगों को राहत मिलने के साथ प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सरकार ने एक तरफ हीरे के आभूषण सस्ते कर दिए हैं। अलबत्ता सोना खरीदना लोगों के लिए पहले से ज्यादा मुश्किल होगा। सोने के दाम पहले की तुलना में बढ़ा दिए गए हैं। सिगरेट के दाम बढ़े हैं। विदेशों से आने वाले चांदी के सामान भी पहले से महंगे होंगे। प्लेटिनम भी पहले से महंगा होगा। छाता जैसी आम जरूरत की चीज के दाम भी पहले की तुलना में ज्यादा होंगे। इंपोर्टेड किचन चिमनी (इलेक्ट्रिकल) के दामों में भी इजाफा किया गया है। इसकी ड्यूटी को 7.5 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। कुल मिलाकर सरकार ने सोने, चांदी, कॉपर और प्लेटिनम से बनी हुई चीजों को आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440