हल्द्वानी में दोपहिया वाहन की टक्कर से बुर्जुग की मौत, शाम को टहलते समय हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के मुखानी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन की टक्कर से एक बुर्जुग की मौत हो गयी है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मुखानी पुलिस के अनुसार, इस हादसे के अनुसार गायत्री नगर के कुसुमखेड़ा गांव में निवासी रमेश पांडे (74) शुक्रवार की शाम को अपने घर से टहलने निकले थे। तभी एक दोपहिया वाहन ने मारी टक्कर मार दी थी। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह रमेश ने दम तोड़ दिया। रमेश नए गांव में एक कंपनी में कार्य करते थे। इधर सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440