सकट चौथ के दिन कुछ खास उपाय करने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है और समस्याओं से छुटकारा मिलता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में सकट चौथ को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत रिद्धि और सिद्धि के दाता भगवान गणेश को समर्पित होता है। माघ मास में पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस व्रत को संकटों से मुक्ति, आर्थिक स्थिरता और संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस दिन गणेश जी के साथ सकट माता की आराधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सकट चौथ के दिन कुछ खास उपाय करने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 जनवरी 2026, को सुबह 8 बजकर 2 मिनट से अगले दिन 7 जनवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ पर विधि-विधान से पूजा करने और कुछ विशेष उपाय अपनाने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें -   उद्घाटन से पहले ही ‘ग्लास ब्रिज’ पर सवालः ऋषिकेश में बजरंग सेतु का कांच चटका

सकट चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम

  • सकट चौथ के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में किसी भी व्रत या शुभ अवसर पर काले रंग को वर्जित माना गया है।
  • सकट चौथ पर चंद्र देव को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दौरान जल में चावल और दूध मिलाकर अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि अर्घ्य का जल आपके पैरों पर न गिरे। इसे अशुभ माना जाता – इसके अलावा सकट चौथ की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करना चाहिए।
यह भी पढ़ें -   CM धामी का ‘बचपन का सपना’ पूरा: खटीमा में 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को बड़ी सौगात

सकट चौथ पर करें ये महा उपाय उपाय

  • सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के सामने दो सुपारी और दो इलायची रखकर विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि इस उपाय से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।
  • सकट चौथ की पूजा करते समय लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर श्रीयंत्र स्थापित कर लें। इसके बाद उसके बीच में एक सुपारी रख दें। पूजा के बाद श्रीयंत्र और सुपारी को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में लाल चंदन, पुष्प, कुश और अक्षत मिलाएं। इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440