कार गिरी गहरी खाई में, एक की मौत 3 घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून रोड पर शीपन कोर्ट के पास एक कार गहरी खाई में गिरी जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर करीब 400 मीटर गहरी खाई से तीन महिलाओं को जिंदा बाहर निकाल कर उन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय मे भर्ती कराया। थाना मसूरी पुलिस के अनुसार घायलो मे एक महिला आरक्षी भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना मसूरी के पुलिस कर्मी माल रोड पर गस्त कर रहे थे, तभी सुबह 6.30 बजे उन्होने एक आई20 कार सफेद रंग को देहरादून रोड पर शीपन कोर्ट के पास गहरी खाई में गिरते हुए अपनी आंखों से देखा। जिसकी सूचना उन्होने तुरंत चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को दी। सूचना मिलते ही चौकी से पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर रवाना हुआ तथा घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को प्रदान करते हुए फायर ब्रिगेड एवं आइटीबीपी को भी प्रदान की गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना इंचार्ज एवं एसएसआई तुरंत मौके पर गहरी खाई में रेस्क्यू हेतु पहुंच गए। तभी फायर ब्रिगेड एवं आइटीबीपी की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। सभी टीमों ने अथक प्रयास करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर 3 महिलाओं को जिंदा एवं एक पुरुष मृत को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। सिविल अस्पताल से युवती प्रियंका पुत्री विक्रम सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी हुसैनगंज मसूरी देहरादून को फर्स्ट एड के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। तथा महिला आरक्षी अभियोजन कार्यालय देहरादून में नियुक्त सुनीता पत्नी मकान सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी जोगीवाला देहरादून एवं महिला सुदामा पत्नी हुकुम सिंह उम्र 68 वर्ष निवासी जोगीवाला देहरादून को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। तथा मृतक मकान सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी जोगीवाला देहरादून के शव को मोर्चरी मसूरी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440