समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर इन्द्रानगर रेलवे फाटक पर छापा मारा गया तो वहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। तलाशी में उसके पास से 1820 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने पुलिस को अपना नाम लखन उर्फ अंकुर भोला पुत्र अशोक भोला निवासी स्वामी बिहार गौजाजाली बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। पुलिस ने सटोरिये को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें - वोटर लिस्ट सुधारने को उमड़ी भीड़! हल्द्वानी के एक बूथ पर 210 मतदाताओं ने जमा किए दस्तावेज

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



