समाचार सच, हल्द्वानी। मादक पदार्थ व नशे के खिलाफ चलाये अभियान के तहत एक स्मैक तस्कर आया पुलिस की गिरफ्तर में। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। मुखानी थाने के एसआई निर्मल सिंह, एसआई त्रिभुवन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी बाइक पर आ रहे युवक को रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से उसके पास से 3.162 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील बिष्ट पुत्र स्व. प्रयाग सिंह बिष्ट निवासी त्रिवेणी विहार पाण्डे नवाड़ मुखानी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










