खट्टी डकार आने का कारण और जाने इससे राहत के लिए इलाज…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। खट्टी डकार या एसिडिटी की समस्या गंभीर हो जाती है तब खाया हुआ खाना मुंह में वापस आने लगता है या खटास महसूस होने लगती है। इसके पीछे का कारण पेट और फूड पाइम के बीच का वेल्व होता है, जोकि कमजोर होने पर भोजन और एसिड को फूड पाइम में जाने से रोकने की क्षमता खो देता है।
फूड लवर्स के लिए नए-नए रेस्तरां में जाकर खाना या तरह-तरह के व्यंजन का मजा उठाना उनकी जीवनशैली में जुड़कर रह गया है। ऐसे में उनके इस मजे पर पानी फिर जाता है, जब उन्हें कई तरह की बीमारियां या समस्या अपना शिकार बना लेती हैं। इसके अलावा जिन लोगों की लाइफस्टाइल बेहद खराब है वो भी कई बीमारी और समस्या की चपेट में आ जाते हैं। खराब या गलत खाने के कारण बदहजमी, एसिडिटी, गैस और खट्टी डकार जैसी समस्या होना आम बात है। हालांकि, इन समस्याओं को अगर नजरअंदाज किया जाए तो हम खुद के लिए ही एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकते हैं।
ओवरइटिंग, गलत या खराब खानपान, सिगरेट या शराब का सेवन और जंक फूड का सेवन करने से सीने में जलन, गैस या खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार जब खट्टी डकार या एसिडिटी की समस्या गंभीर हो जाती है तब खाया हुआ खाना मुंह में वापस आने लगता है या खटास महसूस होने लगती है। इसके पीछे का कारण पेट और फूड पाइम के बीच का वेल्व होता है, जोकि कमजोर होने पर भोजन और एसिड को फूड पाइम में जाने से रोकने की क्षमता खो देता है। आइए जानते हैं कि खाना खाने के तुंरत बाद ही क्यों खट्टी डकार आती है और एसिडिटी की समस्या से कैसे राहत पाई जा सकती है।
कब मिलते हैं एसिडिटी गंभीर होने के संकेत?

  • जब आपके मुंह में खट्टा पानी आने लगे।
  • सीने में जलन की समस्या होने लगे।
  • मुंह में कड़वाहट होने लगे।
  • दांतों के रंग में बदलाव होने लगे।
  • मुंह से अधिक बदबू आने लगे।
    खट्टी डकार क्यों आती है?
    विशेषज्ञों के अनुसार अधिक मसालेदार या ताला हुआ भोजन खाने से पेट में गैस्ट्रिक एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ने लगती है। ऐसे में पेट संबंधित कई समस्या होनी शुरू हो जाती है, जैसे- एसिडिटी, पेट में दर्द, सीने में जलन, खट्टी डकार आदि। अनहेल्दी फूड का सेवन करने से शरीर का पीएच लेवल भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे खट्टी डकार और बदहजमी की समस्या शुरू हो जाती है।
    ऐसे लोगों को होती है अधिक परेशानी
  1. जिन लोगों का ज्यादा वजन होता है।
  2. जिनकी गर्दन छोटी होती है।
  3. जो धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करते हैं।
  4. जो ज्यादा मसालेदार भोजन खाते हैं।
  5. गर्भवती महिला को भी ये समस्या ज्यादा हो सकती है।
  6. दिनभर बैठे रहने वाले काम करने वाले लोगों को भी ये समस्या ज्यादा रहती है।
    ऐसे मिल सकती है खट्टी डकार और एसिडिटी से राहत
    ठंडा दूध- बदहजमी और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप ठंडा दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड से गैस्टिक एसिड के उत्पादन को कम कर पीएच लेवल को कम किया जा सकता है। जब भी आप बदहजमी या एसिडिटी की समस्या से परेशान हों तो ठंडा दूध का सेवन कर लें, इससे आपको राहत मिल सकती है।
    दही- दूध के कोएग्युलेशन से दही बनती है। इसमें मौजूद कैल्शियम एसिडिटी से राहत दिलवाने में मदद करता है। इसके अलावा दही में गुड बैक्टीरिया भी मौजूद होता है, जिससे भोजन को हजम करने की शक्ति में मदद मिलती है। आप चाहें तो दही की जगह छाछ का भी सेवन कर सकते हैं।

गुड़- खट्टी डकार आने पर गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको थोड़ी देर बाद राहत मिल सकती है। गुड़ में मौजूद डाइजेस्टिव एन्जाइम खाने को जल्दी हजम करता है।
एसिडिटी से बचने के तरीके

  • वजन पर नियंत्रण रखें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • कम मसाले का खाना खाएं।
  • रात का खाना खाने के बाद एक घंटा जरूर वॉक करें।
  • रात को खाने और सोने के समय पर 2 घंटे का अंतर रखें।
  • भूख लगने पर पैकेट प्रोडक्ट से बेहतर है कि फल या सब्जियों का सेवन करें।
  • कोल्ड ड्रिंक्स की जगह घर का बना फल या सब्जी का जूस पीएं।
    खाना खाने के बाद डकार आना नॉर्मल है। डकार आने की समस्या को बर्पिंग भी कहा जाता है। लेकिन खट्टी डकार आना ये कई बार हमारे खराब खान-पान के करण या अधिक खाने के कारण भी हो सकती है. खट्टी डकार आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- ओवरइटिंग, पेट में इंफेक्शन, बदहजमी, समय पर न खाना, सिगरेट या शराब का सेवन, टेंशन अधिक लेना और ज्यादा मसालेदार भोजन करना. खट्टी डकार को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हैं। जिसे अपना कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। तो आइये हम आपको बताते हैं खट्टी डकार दूर करने के घरेलू उपाय-
    हींग
    हींग को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. गैस या खट्टी डकार की समस्या में हींग का इस्तेमाल करना चाहिए। हींग को पानी में घोलकर पीने से पेट का भारीपन और खट्टी डकार को कम किया जा सकता है।
    मिश्री और सौंफ
    अगर आपको अक्सर ही खट्टी डकार की समस्या होती है तो मिश्री और सौंफ का प्रयोग इस समस्या से हमेशा के लिए राहत दिलाएगा। सौंफ में कई तरह के ऐंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो पाचन की प्रक्रिया को तेज करते हैं।
    मेथी
    अगर आपको कई दिनों से खट्टी डकारे आ रही हैं और आराम नहीं मिल रहा तो आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी को रात भर पानी में भिगोना है उसके बाद सुबह इस मेथी वाले पानी को खाली पेट पीना है। इसके सेवन से खट्टी डकार की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
    इलायची
    खट्टी डकार की समस्या में इलायची का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इलायची खाने से गैस और खट्टी डकार की समस्या में आराम मिल सकता है।
    जीरा
    जीरे को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जीरा पेट की समस्यायों के लिए बेहद असरकारी होता है। खट्टी डकार आने पर जीरे को भून कर खाने से आराम मिलता है। जीरे का डेली इस्तेमाल करने से गैस और डकार की समस्या से बचा जा सकता है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440