सावधान: हल्द्वानी महानगर में उचक्कों का आंतक, महिला के हाथ से झपटा पर्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अगर आप महानगर में खरीददारी व किसी कार्य से बाजार में आ रहें हैं तो सावधान हो जाये, क्योंकि हल्द्वानी महानगर में वर्तमान में एक फिर से उचक्कों का आंतक बढ़ गया है। बीते दिवस महानगर में स्कूटी सवार उचक्कों ने एक महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। इस बीच गश्त कर रही पुलिस ने दोनों उचक्कों को दबोच लिया। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   ८ मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मझरा, किच्छा निवासी विमला देवी बीती शाम अपनी पुत्री के साथ तिकोनिया से राजपुरा की तरफ जा रही थी कि तभी रेलवे फाटक के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। इस बीच गश्त कर रही पुलिस ने दोनों उचक्कों को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पर्स में 1200 रूपये की नगदी के अलावा अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। पूछताछ में उचक्कों ने अपने नाम अजय कुमार व संजय कुमार निवासी भीमताल बताये हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उचक्कों के खिलाफ कार्रवाई उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   झटका! रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, आज से 60 रुपये बढ़े दाम — जानिए आपके शहर में नया रेट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440