भगवान के सामने दीपक जलाते समय करें इस मंत्र का जाप, मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में देवी-देवता की पूजा बिना दीपक जलाए अधूरी मानी जाती है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि अग्नि सूर्य का ही परिवर्तित रूप है। इसलिए किसी भी धार्मिक आयोजन या पूजा पाठ में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए दीप प्रज्वलन करना अति आवश्यक है।

दीपक प्रज्वलित करने के बाद सबसे पहले उसे अन्न के ढेर के ऊपर रखें
हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान या धार्मिक आयोजन के में दीप प्रज्वलित करने की परंपरा प्राचीन का से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस परंपरा में अग्नि देव को साक्षी बनाकर यदि उनकी उपस्थिति में कोई कार्य किया जाए, तो वह अवश्य सफल होता है। इसको लेकर शास्त्रों में बताया गया है कि देवी देवताओं के सामने दीपक जलाते समय कुछ विशेष मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं। इस विषय में हमें जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा, आइए जानते हैं उस मंत्र के बारे में जिसे आप दीपक जलाते समय बोल सकते हैं।

दीपक जलाने के फायदे 

  • ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि पूजा पाठ के दौरान घी या तेल का दीपक प्रज्वलित करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।
  • इसके अलावा प्रतिदिन नियमित रूप से दीप जलाने से घर के सदस्यों की यश और प्रसिद्धि भी बढ़ती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक जलाने के लिए घर के आग्नेय कोण का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है और घर के सदस्यों में सद्भाव बढ़ता है। इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो दीपक के धुएं से वातावरण में मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीव या कीटाणु नष्ट होते हैं।
यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दीपक जलाते समय जपें ये मंत्र
शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।

इस मंत्र का अर्थ है कि शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन-संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को नमस्कार।

दीपक जलाते समय किन बातों का रखें ध्यान 
शास्त्रों में दीपक जलाने को लेकर कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। जैसे जब भी दीपक जलाएं उसे सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

दीपक प्रज्वलित करने के बाद सबसे पहले उसे किसी अन्न के ढेर के ऊपर रखना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पूजा पाठ के दौरान बीच में दीपक बुझे नहीं. इसके अलावा दीपक को देवी देवताओं की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440