इन मंत्रों का रोजाना जाप करने से दरिद्रता दूर होती है और धन संपदा व सुख-समृद्धि बढ़ती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-पाठ करते हैं। आज हम आपको कुबेर देव के चमत्कारिक मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मंत्रों का रोजाना जाप करने से दरिद्रता दूर होती है और धन संपदा व सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन का देवता माना गया है। मान्यता के अनुसार कुबेर देव की पूजा-आराधना करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही दरिद्रता दूर होती है और घर में धन आगमन का जरिया बनता है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-पाठ करते हैं। ताकि वह आर्थिक समस्या से बाहर निकल सकें।

ऐसे में अगर आप भी कुबेर देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुबेर देव के चमत्कारिक मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मंत्रों का रोजाना जाप करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में धन संपदा व सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में मौत को मात! गंगनहर में 1 किमी तक बहती रही बुजुर्ग महिला, युवक की सतर्कता से बची जान

कुबेर देव का मंत्र
ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा

ऐसे करें जाप
इस मंत्र का जाप करने के लिए दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। फिर ऊपर बताए गए कुबेर मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र का जाप करने के दौरान धनलक्ष्मी की कौड़ी अपने पास रखें। मान्यता के मुताबिक बेल के पेड़ के नीचे बैठकर इस मंत्र का 1 लाख बार जप करने से निश्चित ही व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं लगातार 3 महीने तक इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र
ऊँ हृीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः

यह भी पढ़ें -   46 साल बाद लौटा गुमशुदा बेटा, आवाज सुनते ही मां ने पहचान लिया; साधु के भेष में देख छलक पड़े आंसू

ऐसे करें इस मंत्र का जाप
यह मंत्र धन की माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का मंत्र है। इस मंत्र का जो भी व्यक्ति सच्चे मन से जाप करता है, उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसा व्यक्ति जीवन में सौभाग्य, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। शुक्रवार की रात से इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र
ऊँ श्रीं हृीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः

ऐसे करें इस मंत्र का जाप
किसी भी पूजा के बाद भगवान कुबेर के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है और व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। कुबेर देव के इस मंत्र से न सिर्फ गरीबी दूर होती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440