चारधाम यात्राः इस दिन भक्तों के लिए खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिन भक्तगण मां यमुना के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

यमुनोत्री यात्रा की परंपरा
कपाट खुलने से पहले मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से सुबह 8रू28 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। इस यात्रा में स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ भक्तगण उल्लासपूर्वक भाग लेंगे। खास बात यह है कि शनिदेव महाराज की डोली भी अपनी बहन मां यमुना को विदा करने के लिए इस यात्रा में शामिल होगी।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शुभ मुहूर्त में खुलेंगे कपाट
यमुना जयंती के अवसर पर खरसाली स्थित यमुना मंदिर परिसर में कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था। 30 अप्रैल को 11.55 बजे रोहिणी नक्षत्र में सिद्ध योग और शुभ लग्न के संयोग में यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा

इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल, गौरव उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह चरम पर है। यह पवित्र यात्रा भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440